{"_id":"6925e0caabfa86c62b0e79d4","slug":"one-and-a-half-lakh-candidates-are-ready-examinations-will-start-from-tomorrow-chamba-news-c-88-1-cmb1003-167532-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डेढ़ लाख परीक्षार्थी तैयार, कल से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डेढ़ लाख परीक्षार्थी तैयार, कल से शुरू होंगी परीक्षाएं
Tue, 25 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में 27 नवंबर से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विभाग की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से पहली, दूसरी, चौथी, छठी और आठवीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का आवंटन कर दिया गया है। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से जारी किए गए हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से समस्त स्कूल मुखियाओं को परीक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
छह दिसंबर को वार्षिक परीक्षाएं खत्म होंगी। इनमें से करीब एक लाख 36 हजार परीक्षार्थी पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के हैं, जबकि अन्य कक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से संख्या के आधार पर प्रश्न पत्र जारी किए जाते हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए भी विशेष गाइडलाइन अधिकारियों को जारी की गई है।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्न पत्रों का आवंटन पूरा हो चुका है और स्कूलों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा