{"_id":"658dab23e7939087da056a2a","slug":"on-reaching-akshat-kalash-a-procession-was-taken-out-in-sarol-chamba-news-c-88-1-cmb1003-15294-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अक्षत कलश पहुंचने पर सरोल में निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अक्षत कलश पहुंचने पर सरोल में निकाली शोभायात्रा
Thu, 28 Dec 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। श्रीराम जन्मभूमि से लाया गया अक्षत कलश वीरवार को सरोला पहुंचा। लोगों ने कलश का भव्य स्वागत कर शोभायात्रा भी निकाली।
शोभायात्रा घोल्टी चौक से निकाली गई। इसके बाद भद्रम चौक का चक्कर काटते हुए शोभायात्रा में शामिल लोग शिव शक्ति माता मंदिर सरोल पहुंचे। यहीं अक्षत कलश रखकर कार्यक्रम की आगामी रुपरेखा तैयार की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि एक से 15 जनवरी तक अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण हर परिवार तक पहुंचाने की योजना है। इसके लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं। इन्हीं टोलियों के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि से आए अक्षत और श्री राम का चित्र देकर श्रीराम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। इस मौके पर राधा कृष्ण सत्संग मंडली सरोल से लोगों ने जहां बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मातृ शक्ति से डॉ. कविता बिजलवान, रंजू, श्रेष्ठा महाजन, रम्मी, शिवानी शर्मा, सीमा नरयाल, विजय कुमारी और आशा मौजूद रहीं।