फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Old path should not be sacrificed in the path of new building of Medical College

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन की राह में बलि न चढ़े पुराना रास्ता

Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Old path should not be sacrificed in the path of new building of Medical College
चंबा। जिला चंबा में पर्यटन के विकास पर कांग्रेस और भाजपा विधायक एक साथ आ गए हैं। धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को चंबा सदर के कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर ने सदन में प्रश्न उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला चंबा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें बल देने की जरूरत है। इससे जिले की आर्थिकी को बढ़ावा दिया जा सकता है। उनके प्रश्न पर चुराह के भाजपा विधायक हंसराज, डलहौजी के भाजपा विधायक डीएस ठाकुर और भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने भी सहमति जताई। चारों विधायकों ने दलगत राजनीति से उठकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन

सदर के विधायक नीरज ने सदर में प्रश्न किया कि मेडिकल कॉलेज सरोल में नवनिर्मित हो रहे भवन के लिए सरोल की तरफ से बने पुराने रास्ते की तरफ से भी आवाजाही के लिए भी रास्ता रखा जाए। बताया कि जब स्वास्थ्य मंत्री चंबा आए थे, तब सरोल, हरिपुर, राजपुरा के बाशिंदों उनसे मिले और मेडिकल कॉलेज सरोल के लिए पंचायत के मुख्य रास्ते को भी आवाजाही के लिए रखने की पैरवी की थी। ये वही ग्रामीण थे, जिन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए जमीनें दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने भी ग्रामीणों की मांग को मांग को स्वीकार किया था। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज सरोल के भवन के आस-पास लगाई जा रही सुरक्षा दीवार के चलते रास्ते को बंद किया जा रहा है। यदि ऊपर से गाड़ी का रास्ता रहता है तो आपातकालीन स्थिति में उक्त क्षेत्र के लोगाें को सुविधा मिलेगी। कहा कि उक्त स्थान पर लगाई जा रही सुरक्षा दीवार में कुछ बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए 178 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर सरकार का आभार जताया। बताया कि मेडिकल कॉलेज में पेयजल किल्लत दूर करते हुए ग्रज्जन से पेयजल लाइन बिछाने के प्रस्ताव समेत बजट स्वीकृत हो चुका है। मेडिकल कॉलेज के लिए बिजली लाइन का बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed