फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Office doors open, facilities closed

Chamba News: दफ्तर के दरवाजे खुले, सुविधाएं बंद

Sat, 27 Sep 2025 06:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

पांगी घाटी के किलाड़ मुख्यालय में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में काम और सोना पड़ रहा है। तीन माह से वेतन भी लंबित है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। अधिकारी जल्द समाधान की उम्मीद जता रहे हैं।

विज्ञापन
Office doors open, facilities closed
चंबा के पांगी में जमीन पर बैठ कार्यालय का काम निपटाता अ​ग्निशमन विभाग का कर्मचारी।स्रोत जागरू

विस्तार

पांगी (चंबा)। पांगी घाटी के किलाड़ मुख्यालय में अग्निशमन विभाग का कार्यालय तो खुला है, लेकिन सुविधाओं का अभाव कर्मचारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कार्यालय में न कुर्सी है, न टेबल और न ही रहने के लिए आवासीय सुविधा। कर्मियों को जमीन पर बैठकर ही कार्यालय का काम निपटाना पड़ रहा है। आठ घंटे की ड्यूटी करने के बाद विभाग के कर्मियों को नींद पूरी करने के लिए जमीन पर सोना पड़ता है।
विज्ञापन

किलाड़ कार्यालय में आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। खास बात यह है कि तीन माह से इन कर्मचारियों की तनख्वाह भी लंबित है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रदेश सरकार ने दुर्गम क्षेत्र पांगी में कार्यालय खोलने का दावा किया, लेकिन वास्तविकता यह है कि फर्नीचर और अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अग्निशमन विभाग मंडल पांगी के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों और आवासीय आयुक्त पांगी को इस समस्या से अवगत कराया है। जल्द ही सुधार की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुर्गम क्षेत्रों में तैनात अग्निशमन कर्मियों को उचित सुविधाएं देना न केवल उनकी कार्यकुशलता के लिए जरूरी है, बल्कि वहां की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन क्षमता को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed