{"_id":"6b01cdf2dc3980aa1408fc02","slug":"nss-camp-begins-at-kakira-school-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203669-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ककीरा स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ककीरा स्कूल में एनएसएस शिविर शुरू
Sat, 21 Nov 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
नैनीखड्ड/चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। पूनम थापा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से युवा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हैं और समाजहित के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित होते हैं। शिविर के दौरान स्वयंसेवी स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, जागरूकता रैली और विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य जगजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रोशन लाल और शिवानी ठाकुर सहित अन्य शिक्षक और स्वयंसेवी विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
--