फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NP will send notice to contractor tomorrow in case of burning garbage on highway side

Chamba News: हाईवे किनारे कूड़ा जलाने के मामले में ठेकेदार को कल नोटिस भेजेगी नप

Sat, 18 Nov 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 18 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
NP will send notice to contractor tomorrow in case of burning garbage on highway side
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा वार्ड में हाईवे किनारे कूड़े को आग के हवाले करने के मामले को लेकर नगर परिषद सख्त हो गई है। नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस भेजकर ठेकेदार से हाईवे किनारे कूड़ा जलाने को लेकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। अगर संबंधित ठेकेदार संतुष्टि भरा जवाब नहीं देता है तो नगर परिषद की ओर से इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा की ओर से शहर को संपूर्ण स्वच्छ करने को लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना शुरू की है। इस मामले में लापरवाही बरती जा रही है। घरों से तो कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है, मगर सफाई कर्मी कभी नाले में ठिकाने लगा रहे तो कभी आग के हवाले कर रहे हैं। बीते दिनों मुगला में हाईवे किनारे कूड़े को आग लगा दी। बहरहाल, इस मामले को लेकर अब नगर परिषद कार्रवाई करने के मूड में है। गौरतलब है कि कूड़े को लेकर हाईवे किनारे हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसी जगह पर आग लगाई गई। उधर, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed