फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now there will be no rigging, scholarship portal will open after receiving OTP

Chamba News: अब नहीं होगी धांधली, ओटीपी आने पर खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

Wed, 28 Aug 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no rigging, scholarship portal will open after receiving OTP
पंकज सलारिया
विज्ञापन

चंबा। सूबे में अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से स्कूलों के प्रभारियों सहित स्कॉलरशिप प्रभारियों की बायोमीट्रिक प्रमाणिकता का कार्य पूरा हो गया है।
गत वर्ष सरकार की ओर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल में छात्रवृत्ति धांधली के बाद यह आदेश जारी किए थे। इसके बाद समस्त सरकारी स्कूलों ने बायोमीट्रिक प्रमाणिकता पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिला चंबा के तहत आते 165 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित 94 सरकारी स्कूलों में बायोमीट्रिक प्रमाणिकता का कार्य पूरा हो गया है। अब स्कूल प्रभारी के पंजीकृत नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही पोर्टल खुलेगा। इसके बाद स्कूली विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन कर पाएंगे। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी करीब नब्बे प्रतिशत बायोमीट्रिक प्रमाणिकता का कार्य पूरा कर लिया है। बहरहाल, अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के तहत विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग और प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तर पर बायोमीट्रिक प्रमाणिकता के लिए स्कूल मुखियाओं सहित स्कॉलरशिप प्रभारियों को बुलाया था। एक साथ यह कार्य पूरा किया गया है। अब ओटीपी आने पर ही विद्यार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन कर सकेंगे।

--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि बायोमीट्रिक प्रमाणिकता का कार्य पूरा कर लिया गया है। सरकार के निर्देशानुसार गत वर्ष ही 259 सीनियर और हाई स्कूलों के प्रभारियों सहित स्कॉलरशिप प्रभारियों की बायोमीट्रिक प्रमाणिका की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed