{"_id":"67719021f23fdc3e0207a6cd","slug":"now-there-will-be-no-jostling-at-gmc-registration-center-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140690-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जीएमसी चंबा के पंजीकरण केंद्र पर अब नहीं होगी धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जीएमसी चंबा के पंजीकरण केंद्र पर अब नहीं होगी धक्का-मुक्की
Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष के बाहर पर्ची काउंटर में कैबिन डोनेट करने के बाद एमएस के सा
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) चंबा के आपातकालीन कक्ष के बाहर स्थित पंजीकरण केंद्र में कर्मचारियों और मरीजों के बीच अक्सर होने वाली धक्का-मुक्की की समस्या का समाधान हो गया है। अब इस केंद्र को एल्यूमीनियम की चहारदीवारी से ढक दिया है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों के बीच की दूरी बनी रहेगी।
यह कार्य अस्पताल प्रबंधन ने नहीं, बल्कि जिला मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर किया गया है। पिछले कुछ समय से पंजीकरण केंद्र पर मरीजों का अत्यधिक दबाव था, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीज पर्ची बनाने के लिए कर्मचारियों के पास चढ़ जाते थे, जिसके कारण कई बार धक्का-मुक्की होती थी।
अब इस केंद्र में एक खिड़की बनाई गई है, जहां पर मरीज खड़े होकर आसानी से अपनी पर्ची बना सकेंगे। जिला मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद कहा कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना विभिन्न धर्मों के लोग इलाज के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए ही यह कार्य किया है।