{"_id":"617d406d8f76a93f2d7efc73","slug":"now-the-fire-of-closed-rooms-can-be-easily-extinguished-chamba-news-sml388822460","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से बुझ सकेगी बंद कमरों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसानी से बुझ सकेगी बंद कमरों की आग
विज्ञापन
ब्रीथिंग एपरेटस उपकरण के इस्तेमाल का प्रशिक्षण लेते फायर कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ब्रीथिंग एपरेटस की मदद से चंबा के अग्निशमन विभाग के कर्मचारी बंद कमरों की आग को आसानी से बुझा सकेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धुएं से भरे कमरों में इस उपकरण की मदद से लोगों को आसानी से रेस्क्यू किया जा सकेगा। इसके अलावा जंगल की आग को बुझाने में भी आसानी होगी।
जहरीली गैस से भरे कमरे में भी कर्मचारी सुरक्षा के साथ रेस्क्यू कर सकेंगे। जिले में अग्निशमन विभाग के स्टाफ को ब्रीथिंग एपरेटस पहनकर लोगों को रेस्क्यू करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को कर्मचारियों ने बाजार में अभ्यास किया। फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि खुले मुुंह कर्मचारियों को धुएं वाले कमरों में रेस्क्यू करने में परेशानी होती थी। इससे कर्मचारियों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता था।
अब नई तकनीक से किसी भी परिस्थिति में लोगों को रेस्क्यू किया जा सकता है। इस उपकरण का भार आधा किलो है, जिसे फायर कर्मचारी आसानी से पहनकर रेस्क्यू कर सकता है। कहा कि दिवाली में आग लगने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में उपकरण की सहायता से आग की की घटनाओं से निपटने में काफी मदद मिलेगी।