फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now ration will be delivered to the house of a blind elderly woman

Chamba News: अब दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला के घर पहुंचेगा राशन

Fri, 02 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now ration will be delivered to the house of a blind elderly woman
अब दृष्टिहीन बुजुर्ग महिला के घर पहुंचेगा राशन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर को दिए निर्देश
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में अस्सी वर्षीय दृष्टिहीन महिला को अब राशन के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने महिला तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए डिपो होल्डर को जरूरी निर्देश दिए हैं कि वह इस महिला के घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था करें। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है और अब महिला को हर माह घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला तारो देवी पत्नी स्वर्गीय कुमणा राम निवासी गांव कुठेड़ पंचायत कुठेड़ तहसील होली जिला चंबा की रहने वाली हैं। हालांकि, पहले महिला को राशन मिलता था लेकिन पिछले कुछ समय से सस्ते राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। एक तरफ जहां महिला दृष्टिहीन है तो वहीं, दूसरी तरफ बुजुर्ग होने के कारण वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। बुजुर्ग महिला की इस समस्या को प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर का असर यह रहा कि विभाग की ओर से अब इस महिला तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। डिपो होल्डर को हर माह महिला के घर तक राशन भेजने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में जैसे ही आया तो संबंधित निरीक्षक को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब महिला के घर तक राशन भेजने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके बारे में डिपो होल्डर को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed