फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now many kar sevaks will not be able to witness the consecration of Ram temple on 22 January.

Chamba News: 22 जनवरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कई कार सेवक नहीं बन पाएंगें अब गवाह

Fri, 12 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Now many kar sevaks will not be able to witness the consecration of Ram temple on 22 January.
चंबा। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर के कई कार सेवक गवाह नहीं बन पाएंगे। जिला चंबा से वर्ष 1990 के सरचू में राम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन में 26 कारसेवकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इनमें से पांच कार सेवक अब इस दुनिया में नहीं हैं। कई लोग बाहरी जिलों में बस चुके हैं। कुछ परिवार अब इस पुण्य घड़ी के साक्षी बनेंगे। राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन करते हुए लाठियां और गोलियां खाने वाले कारसेवकों में से कई अब इस पल के साक्षी नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समिति चंबा-तीसा-नुरपूर जिलों के विभाग संयोजक डॉ. केशव वर्मा ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर छेड़े गए आंदोलन में जिला चंबा से भी कारसेवकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इन कारसेवकों में जुलाहकड़ी निवासी वैष्णव दास, सपड़ी निवासी दीपक वर्मा, चौंतड़ा निवासी अजय कुमार ठाकुर, काहलो कियाणी निवासी जयराम, सरोल निवासी रविश महाजन अब इस दुनिया में नहीं हैं। सहदेव और प्रदीप वर्तमान में पालमपुर में तबादले हो चुके हैं। उस दौरान वे एनएचपीसी सुरंगानी में कार्यरत रहे। इसके अलावा ओबड़ी निवासी राज कमुार, अनिल महाजन इत्यादि ही अब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के गवाह बन सकते हैं। बताया कि लाठियां खाने और गोलियाें से जैसे-तैसे बचकर और कठिन समय व्यतीत करने वाले ये कारसेवक सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed