फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now e-KYC of domestic gas cylinders is being done in Khajjiar

Chamba News: अब खज्जियार में हो रही घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी

Mon, 25 Dec 2023 10:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Now e-KYC of domestic gas cylinders is being done in Khajjiar
चंबा के ख​ज्जियार में घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाइसी करवाते लोग।संवाद
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी करवाने के लिए विभाग ने शिविर का आयोजन किया। इसमें एक दर्जन पंचायतों के लोगों ने ई-केवाईसी करवाई। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारी से मांग की थी कि घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी करवाने के खज्जियार में एक शिविर आयोजित किया जाए। ग्रामीणों की इस मांग को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

खबर का असर यह रहा कि विभाग ने अब शिविर का आयोजन कर दिया है। इससे क्षेत्र की करीब 12 पंचायताें के हजारों लोगों को लाभ मिला। इससे पहले गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने के लिए 30 किलोमीटर का सफर तय करके चंबा पहुंचना पड़ रहा था। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए आखिरकार विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडर ई- केवाईसी करवाने के लिए खज्जियार में टीम भेजी।
विज्ञापन

किशन चंद, पृथी पाल, मनोज कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, पवन, रमेश और ओम प्रकाश का कहना है कि खज्जियार में घरेलू गैस सिलिंडर ई-केवाईसी करवाने के लिए आयोजित शिविर का खज्जियार, सिंगी, कोहलड़ी, ओड़ा, बख्तपुर और रठियार सहित एक दर्जन पंचायतों के लोगों ने लाभ उठाया।उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी करवाने के लिए मीलों सफर करने से निजात मिली। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed