{"_id":"67990446c27096c9020f2605","slug":"now-councilors-will-be-able-to-get-division-of-big-ward-done-chamba-news-c-88-1-cmb1003-142686-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बड़े वार्ड का अब पार्षद करवा सकेंगे विभाजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बड़े वार्ड का अब पार्षद करवा सकेंगे विभाजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद के तहत आने वाले बड़े वार्डों का अब वार्ड पार्षद विभाजन के लिए प्रस्ताव दे सकेंगे। शहरी विभाग की ओर से इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वर्तमान में नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा और सुल्तानपुर सबसे बड़े वार्ड हैं। यहां मतदाताओं की संख्या क्रमश: 2400 और 2200 है। साथ ही इसका क्षेत्र भी काफी बढ़ा है। बहरहाल, वार्ड के दूरदराज के मोहल्लों में विकास की लौ नहीं पहुंच पा रही है। एक तरफ जहां सरकार की ओर से पंचायतों का विभाजन किया जा रहा है तो वहीं, अब नगर परिषद के दायरे के तहत आने वाले बड़े वार्डाें के विभाजन के संदर्भ में भी आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से इस तरह की अधिसूचना जारी करने का मकसद बड़े वार्डों का विभाजन करवाना है जिससे वार्ड अलग होने के बाद विकास कार्य एक समान हो सकें।
नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्ड आते हैं। इनमें से अधिकतर वार्ड काफी छोटे हैं। वार्ड छोटे होने के चलते विकास कार्य भी काफी बेहतर ढंग से हो रहे हैं लेकिन सुल्तानपुर और हरदासपुरा नगर परिषद चंबा के दो सबसे बड़े वार्ड हैं। यहां अधिकतर कार्य वार्ड बड़ा होने के कारण नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि, इसके बारे में स्थानीय लोग कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हो पाई है। बहरहाल, शहरी विकास विभाग की ओर से अब नगर परिषद के बड़े वार्डाें के विभाजन को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। अभी तक नगर परिषद के पार्षदों की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। नगर परिषद के 11 वार्डाें में से दो में मतदाताओं की संख्या 2000 से अधिक है तो कई वार्ड ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या छह सौ से लेकर सात सौ है। ऐसे में इन वार्डाें को मर्ज भी किया जा सकता है।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि जो पार्षद अपने वार्ड का विभाजन करवाना चाहते हैं, वे प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से प्रस्ताव दे सकते हैं। इसे आगामी कार्यवाही के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू कुमारी का कहना है कि इसके बारे में उन्हें जानकारी है। जनरल हाउस में यह मामला उठाया जाएगा। उनका वार्ड काफी बढ़ा है और मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। दो वार्ड बनने से विकास कार्य भी बेहतर ढंग से हो सकेंगे।
सुल्तानपुर वार्ड की पार्षद सीमा कुमारी का कहना है कि वार्ड विभाजन को लेकर स्थानीय लोगों का परामर्श लिया जा रहा है। पहले भी इसके बारे में प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब दोबारा से प्रस्ताव दिया जाएगा।