फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now animal operations can be done every Wednesday

Chamba News: अब हर बुधवार को हो सकेंगे पशुओं के ऑपरेशन

Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now animal operations can be done every Wednesday
चंबा। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अब हर बुधवार को पशुओं के ऑपरेशन होंगे। पशुपालन विभाग दस सितंबर के बाद शिविर लगाएगा। सभी ब्लॉकों में हर बुधवार को पशुओं के स्वास्थ्य की जांच होगी। फिलहाल अभी तक विभाग ने शिविर लगाने के लिए स्थान चिह्नित नहीं किए हैं। विभाग की ओर से शिविर का मकसद पशुपालकों को राहत देना है क्योंकि, वर्तमान में जिन सर्जन डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है वे शिविर में पशुओं की सर्जरी करेंगे। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी करेंगे। चंबा, सलूणी, भटियात, भरमौर, मैहला, तीसा और पांगी ब्लॉकों में पशुपालन विभाग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ. मुंशी कपूर का कहना है कि दस सितंबर के बाद सभी ब्लॉकों में हर बुधवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पशुओं के ऑपरेशन और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed