फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now a government bus broke down near Pukhari, leaving 30 passengers in trouble.

Chamba News: अब पुखरी के पास दगा दे गई सरकारी बस, 30 यात्री रहे परेशान

Mon, 27 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now a government bus broke down near Pukhari, leaving 30 passengers in trouble.
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों का बीच सफर में खराब होना यात्रियों के लिए लगातार मुसीबत बनता जा रहा है। सोमवार को चंबा-पुखरी मार्ग पर एक और बस बीच रास्ते में बंद हो गई, जिससे 30 यात्री सड़क के किनारे फंसे रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे पुखरी से चंबा की ओर आ रही एचआरटीसी बस पुखरी के पास अचानक रुक गई। चालक ने इंजन कई बार स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन बस चालू नहीं हुई। यात्रियों ने भी धक्का लगाने में मदद की, मगर वाहन नहीं चला। करीब एक घंटे तक यात्रियों को सड़क के किनारे दूसरी बस या वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री कृष्ण पाल, गोपाल कुमार, दिनेश कुमार, रमन कुमार और सौभिया राम ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं। आए दिन तकनीकी खराबियों के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की कि पुरानी बसों को हटाकर नई बसें लगाई जाएं, ताकि लोगों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा मिल सके। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित बस की तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है और जल्द उसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed