फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices issued to the parents of the activists involved in the bloody clash in the college

Chamba News: कॉलेज में खूनी झड़प में संलिप्त कार्यकर्ताओं के अभिभावकों को जारी किए नोटिस

Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to the parents of the activists involved in the bloody clash in the college
चंबा। चंबा कॉलेज प्रशासन ने खूनी झड़प में संलिप्त कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मारपीट में शामिल कार्यकर्ताओं के अभिभावकों को नोटिस जारी कर कॉलेज में तलब किया है। दरअसल, कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्यकर्ताओं से अभिभावकों के मोबाइल नंबर मांगे गए मगर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को टरकाने का काम किया। लिहाजा, कॉलेज प्रशासन की ओर से अब अभिभावकों को पत्र जारी किए हैं और कॉलेज में हाजिरी भरने बारे निर्देशित किया है ताकि पढ़ाई के नाम पर कॉलेज में हुड़दंग मचाने वाले विद्यार्थियों की शिकायत की जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों कॉलेज में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई थी। इसमें दोनों संगठनों के कार्यकर्ता चोटिल हुए थे। बहरहाल, कॉलेज का माहौल खराब करने वाले इन कार्यकर्ताओं से अब कॉलेज प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया का कहना है कि मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं के अभिभावकों को नोटिस दिए गए हैं और कॉलेज बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed