फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Notices issued to 350 consumers; connections of 19 defaulters (owing 36 lakh) to be disconnected.

Chamba News: 350 उपभोक्ताओं को नोटिस, 36 लाख दबाने वाले 19 के कटेंगे कनेक्शन

Mon, 05 Oct 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 350 consumers; connections of 19 defaulters (owing 36 lakh) to be disconnected.
बिजली बोर्ड ने 350 बकायेदारों को थमाए नोटिस, भुगतान नहीं किया तो काटे जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन

क्रॉसर: बकाया बिलों में सरकारी विभाग भी शामिल, चंबा प्रथम बोर्ड ने भुगतान के लिए दी मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बिजली बिल जमा करवाने में लापरवाही बरत रहे उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम ने अब कार्रवाई तेज कर दी है।
लंबे समय से बिलों की अदायगी नहीं करने वाले करीब 350 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें निर्धारित समय में बकाया राशि जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
बोर्ड की कार्रवाई में सबसे बड़ी बकाया राशि वाले 19 उपभोक्ता निशाने पर हैं। इन पर करीब 36 लाख रुपये की राशि लंबे समय से बकाया है। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को भी नोटिस जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि समय पर भुगतान नहीं हुआ तो नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में लंबे समय से बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के सामने अब बकाया राशि चुकाने की चुनौती है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से पहले भी बकायेदारों को बिल जमा करवाने के लिए सूचित किया जाता रहा है, लेकिन भुगतान लंबित रहने के बाद अब नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। खास बात यह है कि बकायेदारों की सूची में सरकारी विभाग और संस्थान भी शामिल हैं। इन विभागों को भी लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। बोर्ड का कहना है कि बिजली बिल समय पर जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से बकाया राशि जल्द जमा करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने कहा कि बोर्ड बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर गंभीर है। नोटिस जारी करने के बाद भी यदि उपभोक्ता भुगतान नहीं करते हैं तो नियमानुसार बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए लंबित बिजली बिल समय पर जमा करवाने की अपील की।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed