{"_id":"609be3db8ebc3ed1e5565642","slug":"notice-to-company-chamba-news-sml3700874111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति प्लांट लगाने पर कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति प्लांट लगाने पर कंपनी को नोटिस
विज्ञापन
चंबा। मधुवाड़ में मिक्सचर हॉट प्लांट लगाने वाली कंपनी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शो कॉज नोटिस जारी किया है। इसमें कंपनी को साफ हिदायत दी गई है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति बिना मिक्सचर प्लांट को चालू न करें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों ने सीएम संकल्प हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि कंपनी की ओर से बिना अनुमति हॉट मिक्सचर प्लांट चालू किया जा रहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास यह मामला पहुंचा। बोर्ड अधिकारियों की ओर से कोरोना संक्रमण की वजह से मौके का निरीक्षण नहीं हो पाया लेकिन अब बोर्ड की ओर से कंपनी को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कंपनी को साफ हिदायत दी गई है कि वह प्लांट को शुरू करने से पहले बोर्ड से अनुमति ले। इसके बाद ही प्लांट को शुरू करे।
कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लेगी। चंबा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास स्टाफ की कमी चल रही है। इस कारण टीम निरीक्षण नहीं कर पा रही है। वहीं, नोटिस जारी होने के बाद कंपनी ने प्लांट को तैयार करने का काम बंद कर दिया है। कंपनी पहले बोर्ड से प्लांट को लगाने की अनुमति लेगी, उसके बाद ही प्लांट शुरू किया जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि मधुवाड़ में हॉट मिक्सचर प्लांट लगाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सीएम संकल्प हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। कंपनी को मिक्सचर प्लांट लगाने के लिए बोर्ड में आवेदन करने के आदेश जारी किए गए हैं।