{"_id":"63177bdea709012f23105b83","slug":"notice-sent-to-83-electricity-consumers-chamba-news-sml420826518","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 बिजली उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
83 बिजली उपभोक्ताओं को भेजे नोटिस
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। लंबे समय से बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। उपमंडल सिहुंता के तहत 83 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं।
साथ ही 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बोर्ड की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा गया है। जानकारी के अनुसार इन उपभोक्ताओं से करीब आठ लाख रुपये की राशि बोर्ड ने वसूलनी है। इस सूची में चार सरकारी विद्यालय भी शामिल हैं। इन स्कूलों ने भी बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है।
ऐसे में बोर्ड की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि बिजली बोर्ड ने इससे पहले कई बार उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने के निर्देश दिए लेकिन उपभोक्ताओं ने इस पर अमल नहीं किया। बहरहाल अब बोर्ड कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। विद्युत उपमंडल सिहुंता के सहायक अभियंता रमणीक सिंह ने खबर की पुष्टि की है।