{"_id":"64f61571cc54d37c370ccdb4","slug":"notice-issued-to-sarol-panchayat-for-spreading-dirt-near-balus-new-bridge-chamba-news-c-88-1-ssml1006-6689-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बालू के नए पुल के पास गंदगी फैलाने पर सरोल पंचायत को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बालू के नए पुल के पास गंदगी फैलाने पर सरोल पंचायत को नोटिस जारी
Mon, 04 Sep 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में नए पुल के पास फेंकी गई गली-सड़ी सब्जियों की गंदगी को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सरोल पंचायत को नोटिस जारी किया है। इसमें पंचायत सचिव को 15 दिन के भीतर गंदगी साफ करवाकर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
यदि पंचायत की तरफ से 15 दिन में नोटिस के अनुसार कोई कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई करेगा। बालू में नए पुल के पास पिछले कुछ दिन से गंदगी का आलम बढ़ गया है। रावी नदी के तट पर गली-सड़ी सब्जियों के साथ अन्य कूड़ा-कर्कट फेंका गया है। यह क्षेत्र सरोल पंचायत के दायरे में आता है। इसके चलते पीसीबी ने पंचायत के सचिव को नोटिस जारी कर दिया है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने के लिए पीसीबी ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के जरिए पीसीबी के अधिकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खुले में लगे कूड़े के ढेरों का निरीक्षण कर रहे हैं। ये ढेर किन कारणों और किसकी वजह से लग रहे हैं। उसको लेकर पीसीबी अपनी आगामी कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले पीसीबी ने कूड़े का सही निष्पादन नहीं होने को लेकर नगर परिषद चंबा और डलहौजी को भी नोटिस जारी किए हैं। ऐसे में अब पंचायतों को नोटिस जारी करके पीसीबी पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि कूड़े को लेकर सरोल पंचायत को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का जवाब आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--