फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nominal tents put up, devotees spending nights in the verandahs of offices

Chamba News: नाममात्र के लगाए टेंट, दफ्तरों के बरामदों में रातें काट रहे श्रद्धालु

Mon, 18 Sep 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nominal tents put up, devotees spending nights in the verandahs of offices
चंबा के भरमौर में पहुंचा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से आया श्रधालूओं का जत्था।स्त्रोत:संवाद
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु शहर के विभागीय कार्यालयों के बरामदों में रात काटने पर विवश हैं। चंबा चौगान में मणिमहेश यात्रियों के लिए जिला प्रशासन ने उचित व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

यात्रा पर देश के कोने-कोने से छड़ियां लेकर और जत्थों के रूप में पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए बारिश से बचाव के लिए नाममात्र के टेंट लगाए गए हैं। कलाकेंद्र भी श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे बौना साबित हो रहा है। बाहरी राज्यों से यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालु प्रशासनिक व्यवस्थाओं से नाखुश हैं। चौगान के इर्द-गिर्द पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हैं। शौचालयों का अभाव है। श्रद्धालु महज दो सुलभ शौचालयों के बाहर कतारों में लगने पर विवश हैं। बारगाह मैदान में पुलिस विभाग की ओर से बनाई गई अस्थायी पार्किंग में वाहन खड़ा करने के दिन के 40 से 60 रुपये लिए जा रहे हैं। उपमंडलाधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। चौगान में दो बडे़ वाटरप्रूफ टेंट लगाए जाएंगे। पानी और शौचालय की समस्या का भी समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

--
प्रशासन को चंबा चौगान में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था पहले करनी चाहिए। चौगान में बारिश से बचने के लिए उचित टेंट तक नहीं लगाए गए हैं। दो टेंट लगाए हैं। ये बारिश में किसी काम के नहीं हैं। शिवभक्त कार्यालयों के बरामदों में रातें काट रहे हैं। यात्रा दो राज्यों के आपसी भाईचारे और श्रद्धा का प्रतीक है। इसे बढ़ावा देने के लिए प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश ठाकुर, अध्यक्ष, मणिमहेश ट्रस्ट डोडा

--बारगाह मैदान में श्रद्धालुओं से वाहन पार्क करने के 40 से 60 रुपये प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं। यह धार्मिक यात्रा है, यहां पर्यटकों की तर्ज पर पैसे वसूलना न्यायसंगत नहीं हैं। जिला प्रशासन को यात्रा को लेकर पहले ही व्यवस्थाएं करनी चाहिए।
- सतीश कुमार डोगरा, सचिव मणिमहेश ट्रस्ट डोडा

--चंबा में पहले अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था होती थी, लेकिन अस्थायी शौचालय न होने से महिला यात्रिओं को काफी परेशानियां हो रही हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - प्यार सिंह, श्रद्धालु
--
शिवभक्तों के लिए पीने के पानी के लिए पहले चौगान के इर्द-गिर्द अस्थायी नल लगाकर और पानी की टंकियां रखवाकर राहत दी जाती रही है। इस बा पानी की टंकियां तो दूर, पीने के पानी के लिए अस्थायी नलों की व्यवस्था तक नहीं । - कश्मीर सिंह, श्रद्धालु

--

चंबा के भरमौर में पहुंचा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से आया श्रधालूओं का जत्था।स्त्रोत:संवाद

चंबा के भरमौर में पहुंचा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से आया श्रधालूओं का जत्था।स्त्रोत:संवाद

चंबा के भरमौर में पहुंचा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से आया श्रधालूओं का जत्था।स्त्रोत:संवाद

चंबा के भरमौर में पहुंचा जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से आया श्रधालूओं का जत्था।स्त्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed