{"_id":"64ad981b9d49f7e26e022f58","slug":"no-supply-of-vegetables-milk-and-bread-in-bharmour-for-three-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-2893-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर में तीन दिन से नहीं हुई सब्जी, दूध और ब्रेड की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर में तीन दिन से नहीं हुई सब्जी, दूध और ब्रेड की आपूर्ति
Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में तीन दिन से ताजा दूध, ब्रेड और सब्जी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते भरमौर के लोग काफी परेशान हैं। दुकानों में सब्जी का स्टॉक खत्म हो चुका है। इसके अलावा दूध, ब्रेड की आपूर्ति भी भरमौर में बंद पड़ी है। बग्गा और गैहरा के पास एनएच का कई मीटर हिस्सा धंस चुका है। इसके चलते वहां से वाहनों की आवाजाही होना असंभव है।
भरमौर बाजार तहसील का मुख्य बाजार है जहां पर विभिन्न पंचायतों के लोग अपनी रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए पहुंचते हैं लेकिन भारी बारिश के चलते चंबा-भरमौर एनएच पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। इसके चलते चंबा से सब्जी से लेकर राशन की कोई भी सप्लाई भरमौर में नहीं हो पाई। मंगलवार को हालांकि मौसम साफ रहा लेकिन एनएच बाधित होने के कारण खाद्य पदार्थों की सप्लाई भरमौर के लिए नहीं हो सकी। भरमौरवासियों अशोक कुमार, हंसराज, नरेंद्र कुमार, केवल, जितेंद्र, हंसराज और मनोज कुमार ने बताया कि भारी बारिश ने पिछले तीन दिन में काफी तबाही मचाई है। एनएच बंद होने के कारण भरमौर के लोगों की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और विधायक से मांग की है कि एनएच को जल्द खुलवाया जाए। एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि एनएच को खुलवाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि एनएच को खुलवाने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।