फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No headache medicine in holi hospital

होली अस्पताल में सिरदर्द की दवाई तक नहीं

Tue, 14 Jun 2022 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
No headache medicine in holi hospital
होली (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में सिरदर्द की दवा तक नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं ग्लव्ज और ग्लूकोज का भी अस्पताल में टोटा चला हुआ है। ग्रामीणों को मामूली बीमारी के इलाज के लिए 75 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय चंबा पहुंचना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों में शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने कहा है कि इस प्रकार की अव्यवस्था से तो अच्छा है कि अस्पताल को बंद ही कर दिया जाए।
विज्ञापन

उपमंडल होली के तहत गरौंदा, बजोल, न्याग्रां, दियोल, कुलेठ, होली, कुठेड़, लांबू, साहं, क्वारसी, चन्हौता, गरोला और सियूर की 15 हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए होली स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। बावजूद इसके अस्पताल में जरूरी दवाइयां और सामान की कमी मरीजों की परेशानियां बढ़ा रही है। अस्पताल में पेरासिटामोल, ग्लव्ज और ग्लूकोज तक नहीं हैं। रात के समय आने वाले मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए तैनात चिकित्सीय स्टाफ अपने खर्चे पर दवाइयां उपलब्ध करवाने को मजबूर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों रमेश कुमार, महेश चंद, प्रवीण कुमार, सनी कुमार, रमेश कुमार, उत्तम चंद, जयकरण, संजय कुमार का कहना है कि एक तरफ तो सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भरती है, वहीं दूसरी ओर अस्पताल में सिरदर्द तक की दवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। खंड चिकित्सा अधिकारी से इसके बारे में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed