फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No fee to be paid in Khajjiar after getting the slip cut at Lakkadmandi barrier

Chamba News: लक्कड़मंडी बैरियर पर पर्ची कटवाने के बाद खज्जियार में नहीं देना होगा शुल्क

Sat, 10 Jun 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
No fee to be paid in Khajjiar after getting the slip cut at Lakkadmandi barrier
चंबा। डलहौजी से होकर वाया लक्कड़मंडी खज्जियार पहुंचने वाले सैलानियों से दो बार पर्ची काटी जा रही थी। इसकी भनक लगते ही वन्य प्राणी विभाग ने ठेकेदार को लताड़ लगाते हुए एक बार पर्ची काटने के आदेश जारी किए। डलहौजी से जब सैलानी अपनी गाड़ी लेकर खज्जियार की ओर निकलते हैं तो लक्कड़मंडी बैरियर पर उनसे वाहनों के आधार पर पर्ची काटी जाती है।
विज्ञापन

इसमें खज्जियार में वाहन पार्किंग का शुल्क भी सम्मिलित होता है। कुछ दिन पहले ऐसा मामला सामने आया जिसमें वाहन चालकों से लक्कड़मंडी में तो पर्ची काटी ही जा रही थी लेकिन खज्जियार पहुंचने पर भी उनसे पर्ची काट कर वसूली की जा रही थी। यह सारी कारगुजारी बैरियर लेने वाले ठेकेदार की तरफ से की जा रही थी। इसको लेकर बाहर से गाड़ी लेकर आने वाले टैक्सी चालकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। जैसे ही इस वीडियो की भनक वन्य प्राणी विभाग के पास पहुंची तो विभाग ने तुरंत संबंधित ठेकेदार को लताड़ लगाई और बैरियर पर ही पर्ची काटने के आदेश जारी किए। अब डलहौजी से खज्जियार आने वाले सैलानियों को एक बार ही बैरियर पर पर्ची कटवानी पड़ेगी। पार्किंग के नाम पर उनसे पैसों की वसूली नहीं होगी। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर खज्जियारवासियों ने सराहना की है। वन्य प्राणी विभाग के मंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि डलहौजी से खज्जियार आने वाले सैलानियों से एक बार ही लक्कड़मंडी में पर्ची काटी जा सकती है। इसको लेकर कुछ चालकों की दो बार पर्ची काटी गई। इसके लिए संबंधित ठेकेदार को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed