फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No Congress leader is showing interest in contesting elections: Jairam

चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखा रहा कोई कांग्रेस नेता : जयराम

Thu, 25 Apr 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
No Congress leader is showing interest in contesting elections: Jairam
सुंडला (चंबा)। नेेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस से जिसका भी नाम मीडिया के माध्यम से बाहर आता है, वह भागकर दिल्ली चला जाता है।
विज्ञापन

वहां कोई न कोई कारण बताकर चुनाव लड़ने से मना कर देता है। साथ ही हाईकमान को दो-तीन नाम और सुझाकर वापस आ जाता है। जिसे चुनाव लड़ने के लिए कहिए, वही भाग जाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को शीर्ष पर ले जाने के लिए जगह बदले की जगह विकास की राजनीति करनी होगी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बदले की राजनीति शुरू कर दी है। हजारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि देश को विकसित करने के विजन के साथ नरेंद्र मोदी आगे बढ़ रहे हैं। इंडिया एलायंस के नेता अपने परिवार का विकास सोच रहे हैं। इस पर काम कर रहे हैं कि कैसे अपने बेटे-दामाद, बहू और रिश्तेदारों को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

जयराम ने सुंडला में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोग ऐसे नेताओं को प्राथमिकता में शामिल नहीं हैं। कहा कि देश ने विकास को चुना है और परिवारवाद को नकार दिया है। दुनिया की बड़ी-बड़ी वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं कि नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में विकास के जो काम किए हैं, वे किसी मैजिक से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस देश के लोगों से लूट के लिए नई योजना लाना चाह रही है। जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed