फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nine youth from Bharmour became security personnel in private company

Chamba News: भरमौर के नौ युवा निजी कंपनी में बने सुरक्षा कर्मी

Sat, 19 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Nine youth from Bharmour became security personnel in private company
भरमौर (चंबा)। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में भरमौर स्थित पंचायत भवन में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें दस युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कंपनी ने नौ युवाओं का चयन सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए कर लिया है। एक युवा साक्षात्कार उत्तीर्ण नहीं कर सका। इससे पहले कंपनी के अधिकारियों ने बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए। साथ ही कुछ सवाल भी पूछे। नौकरी के लिए पहुंचे बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग भी की गई। इसके बाद कंपनी की ओर तमाम जानकारियां युवाओं को दी गईं।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि निजी कंपनी जिले भर में सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भर रही है। इसके लिए परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। भरमौर में 9 युवाओं को रोजगार मिला है। कहा कि अब 21 को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार होंगे। बताया कि कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 16,500 से 19,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed