फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NH from Katori Bungalow to Balu

कटोरी बंगला से बालू तक एनएच एनएच किनारे लगेंगे क्रैश बेरियर

Sun, 11 Sep 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
NH from Katori Bungalow to Balu
बनीखेत (चंबा)। कटोरी-बंगला से बालू तक एनएच पर सफर में अब वाहन दुर्घटना का भय नहीं सताएगा। एनएच प्राधिकरण 28 करोड़ की लागत से एनएच किनारे पक्के क्रैश बैरियर लगा रहा है। इसके अलावा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर उन्हें भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसे लेकर प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य आरंभ भी कर दिया है। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लोग इस एनएच का इस्तेमाल पठानकोट सहित अन्य जिलों में जाने के लिए करते हैं। ऐसे में यहां अक्सर वाहन दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। क्रैश बैरियर न होने से वाहन सड़क पर अनियंत्रित होने से सीधे खाई में पहुंच जाते थे, लेकिन अब कुछ हद तक बचाव हो सकेगा। वाहनों को खाई में गिरने से रोकने में क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कटोरी बंगला से लेकर बालू तक दर्जनों ब्लैक स्पॉट हैं। जहां पर तंग मोड़ होने के कारण वाहन दुुर्घटना का भय बना रहता था। उन ब्लैक स्पॉट को भी ठीक किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में एनएच पर लोगों को सुगम सफर उपलब्ध होगा। एनएच प्राधिकरण ने इस कार्य को तेजी से करने के लिए विभिन्न भागों में कार्य आवंटित करके अलग-अलग ठेकेदारों को यह कार्य आवंटित किया है। इसमें सभी ठेकेदारों को तय समय पर कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के आदेश दिए गए हैं। कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए एनएच का कोई न कोई अधिकारी रोजाना निरीक्षण करता है।
विज्ञापन

कैश बैरियर लगने से होगा दुर्घटनाओं से बचाव
विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, भरमौर और डलहौजी के लोग इस एनएच का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। पठानकोट या जिला के बाहर स्वास्थ्य जांच के लिए जाने के लिए उन्हें इसी एनएच से होकर जाना पड़ता है। कई मर्तबा लोग पठानकोट में कार्य निपटाकर रात को चंबा के लिए वापसी करते हैं। ऐसे में वाहन दुर्घटना का अंदेशा बढ़ जाता था। लेकिन क्रैैश बेरियर और ब्लैक स्पॉट दुरूस्त होने से दुर्घटना का अंदेशा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच को चौड़ा भी किया जाएगा
एनएच के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने बताया कि एनएच में क्रैश बेरियर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। जहां पर ब्लैक स्पॉट हैं, उन स्थानों को जेसीबी के जरिये चौड़ा किया जा रहा है। आने वाले समय में एनएच पर सफर करने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed