{"_id":"64987b91cce2cf8efb0f2fdc","slug":"nh-became-a-pond-in-hardaspura-due-to-rain-chamba-news-c-88-1-ssml1006-1867-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश से हरदासपुरा में एनएच बना तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश से हरदासपुरा में एनएच बना तालाब
Sun, 25 Jun 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश कई जगह लोगों के लिए आफत बन गई। चंबा-भरमौर एनएच हरदासपुरा में राहगीरों के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया। तेज बारिश के चलते नाली का सारा पानी सड़क पर जमा हो गया। इसके चलते सड़क पर पानी का तालाब बन गया। इस तालाब के बीच होकर राहगीरों के लिए गुजरना मुश्किल हो गया। इसके चलते राहगीर आवासीय काॊलोनी से होकर आवाजाही करते हुए नजर आए। इसके साथ ही चंबा-पठानकोट मार्ग तुन्नूहट्टी के पास बाधित हो गया। हालांकि दस मिनट के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। इसके चलते वहां राहगीरों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
वहीं शहर की मुख्य सड़क भी नाली के पानी से नाले में तब्दील हो गई। इससे यहां पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते करियां से तड़ग्रां को जाने वाला लिंक मार्ग भूस्खलन होने से बंद हो गया। इसके चलते गांव के लोग अपने वाहनों को लेकर मार्ग से नहीं जा सके। लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बारिश की वजह से आवाजाही करने में परेशानी हुई लेकिन यातायात पूर्ण रूप से सुचारु रहा। सबसे ज्यादा परेशानी हरदासपुरा और शहर में देखने को मिली। फिलहाल मौसम की बेरुखी के चलते अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने लोगों को भूस्खलन और हिमस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। खराब मौसम में अपने घरों में सुरक्षित रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंधी और बारिश का कहर जारी रहेगा।