{"_id":"5e0b7de08ebc3e87ea506df1","slug":"nghai-chamba-bus-exel-broke-chamba-news-sml31952201","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू-सनवाल मार्ग पर नघेई के समीप बस का एक्सेल टूटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू-सनवाल मार्ग पर नघेई के समीप बस का एक्सेल टूटा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा(चंबा)। भंजराडू़-सनवाल मार्ग पर नघेई के समीप निजी बस में सवार यात्रियों की उस समय सांसे थम गई, जब एक्सेल टूटने से बस अनियंत्रित हो गई। यह हादसा मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे पेश आया। हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे।
गनीमत रही कि समय रहते बस पर चालक ने नियंत्रण पा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह बस नियमित रूप से लोकल रूट पर चलती है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब वे नघेई के समीप पहुंचे तो अचानक बस से जोर की आवाज हुई और बस अनियंत्रित हो गई।
चालक ने बस पर नियंत्रण पाया। इस कारण एक बड़ा हादसा टला। निजी बस मालिक ने मैकेनिक को मौके पर बुलाया और बस को दुरुस्त करवाया। इसके बाद बस नियमित रूप से रूट पर दौड़ी।