फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   New initiative by the Language Department at the International Minjar Fair

Chamba News: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में भाषा विभाग की नई पहल

Wed, 15 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
New initiative by the Language Department at the International Minjar Fair
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कलाकारों को मिलेगा मौका
विज्ञापन


ई-भारत पोर्टल पर अपलोड हो रहा कलाकारों का विवरण
15 से 29 वर्ष के प्रतिभागियों को मैसेज से भेजी जाएगी सूचना
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मंच से इस बार युवा कलाकारों के लिए नई पहल की गई है। ऑडिशन में हिस्सा लेने वाले कलाकारों का पूरा विवरण अब ई-भारत पोर्टल पर अपलोड होगा। इससे चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होने के साथ-साथ प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन देने वाले 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के कलाकारों के फोटो, नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं। इसके आधार पर भविष्य में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के लिए पात्र कलाकारों को सीधे मोबाइल संदेश (एसएमएस) के माध्यम से आमंत्रण आएगा। साथ ही उन्हें हर प्रकार की प्रतियोगिताओं की भी समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य जिले और प्रदेश के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों को एक साझा मंच उपलब्ध करवाना और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देना है। पहले कलाकारों को प्रतियोगिताओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती थी लेकिन अब पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद उन्हें कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की सूचना सीधे मोबाइल पर प्राप्त होगी।
विज्ञापन


जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से कलाकारों का डाटाबेस तैयार होगा जिससे भविष्य में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रतिभाओं का चयन करना आसान होगा। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में शुरू की गई इस व्यवस्था को सांस्कृतिक क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed