{"_id":"dfa6c4ec30b1048a51d45c6999967df7","slug":"new-facility-for-manimahesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रोशन होंगे चार पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रोशन होंगे चार पड़ाव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिमहेश यात्रा के दौरान चार मुख्य पड़ाव पर बिजली बोर्ड रात को रोशनी का प्रबंध करेगा। इन सभी पड़ाव पर जनरेटर लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों के रहने व खाने की व्यवस्था सही ढंग से हो पाए। हालांकि इन चार जगहों के अलावा रात को रोशनी का प्रबंध मार्ग के बाकी किसी हिस्से में नहीं होगा और इस बार भी रात को मणिमहेश यात्रा संभव नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने जिन चार जगहों को रोशन करने का फैसला किया है उनमें हड़सर से मणिमहेश झील के मार्ग पर धनछौ, गौरीकुंड व मणिमहेश शामिल हैं। जबकि होली की तरफ से मणिमहेश की यात्रा करने वालों के लिए कलाह में जनरेटर के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इन पड़ाव पर जनरेटर के सहारे बिजली का पूरा प्रबंध होगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर जल्द ही ट्रस्ट के साथ आगामी बैठक करने जा रहा है जिसमें रात्रि पड़ाव के संबंध में चर्चा होगी। बोर्ड का मानना है कि चार पड़ाव बोर्ड ने तय कर रखे हैं और यदि इसके अलावा भी ट्रस्ट को बिजली व्यवस्था की जरूरत महसूस हुई तो बाकी जगहों पर भी ऐसे ही प्रबंध किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिजली बोर्ड कई सालों से मणिमहेश यात्रा के लिए रात्रि प्रबंधों पर विचार कर रहा है, जिसमें हड़सर से मणिमहेश तक करीब 13 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बिजली का प्रबंध किया जाना है लेकिन यह व्यवस्था आज दिन तक पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि बिजली बोर्ड पिछले कुछ सालों से महत्वपूर्ण पड़ाव को रोशन रखने में कामयाब जरूर हुआ है।
बोर्ड अपनी तरफ से कर रहा पूरी कोशिश : एमएल शर्मा
उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा का कहना है कि बिजली बोर्ड चार जगहों पर बिजली का प्रबंध करेगा। पूर्व में पूरे मार्ग को रोशन रखने की योजना बनी थी, लेकिन बर्फबारी और तारें चोरी होने की वजह से योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। फिर भी बोर्ड इस तरफ कोशिश कर रहा है। उम्मीद है जनरेटर की संख्या भविष्य में बढ़ा दी जाए।