{"_id":"67670023444e8835fd04f728","slug":"neither-gas-is-being-supplied-regularly-nor-water-is-being-available-chamba-news-c-88-1-cmb1003-140133-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहब...नियमित रूप से न गैस की आपूर्ति हो रही, न ही मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहब...नियमित रूप से न गैस की आपूर्ति हो रही, न ही मिल रहा पानी
Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के तहत पंचायत कार्यालय पधरोटू में आयोजित प्रशासन गांव के द्वार अभियान के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों में घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, गुनियाला मार्ग की स्थिति भी खराब है, और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। मनोला गांव में पानी की सप्लाई भी अनियमित है, जिससे सर्दी के मौसम में भी ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। गैस एजेंसी से संबंधित समस्याओं का समाधान शीघ्रता से करने के आदेश एजेंसी प्रबंधक को दिए गए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुनियाला मार्ग की मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया गया। जल शक्ति विभाग को मनोला गांव में पानी की समस्या को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान समस्याओं के समाधान की संभावना से ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार जताया, और सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने की उम्मीद जताई।