फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Near HRTC Bus Seri Nala Gasp

एचआरटीसी बस सेरी नाला के पास हांफी

Thu, 13 Jan 2022 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Near HRTC Bus Seri Nala Gasp
सेरी नाला के पास खराब खड़ी चंबा-बैरागढ़ रूट पर चलने वाली परिवहन निगम की बस। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चंबा-बैैरागढ़ रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सेरी नाला के पास तकनीकी खराबी के कारण हांफ गई। इससे बस में सवार 42 सरकारी कर्मचारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण कोई भी अन्य बस सेवा न होने की सूरत में आखिरकार लोगों को थक हारकर निजी वाहन चालकों को मनमाने दाम चुकाकर अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। बीच राह एचआरटीसी बस के हांफने पर भी दूसरी बस यात्रियों को मुहैया करवाना प्रबंधन ने उचित नहीं समझा। इससे यात्री एचआरटीसी की कार्यप्रणाली को कोसते दिखे।
विज्ञापन

नरेश कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार, प्रमोद आदि ने बताया कि वीरवार सुबह छह बजे चंबा से बैरागढ़ के लिए एचआरटीसी की बस चंबा बस स्टैंड से रवाना हुई। बस में 42 के करीब यात्रियों सहित सरकारी कर्मचारी भी बैरागढ़ के लिए निकले लेकिन, सुबह साढ़े नौ बजे बैरागढ़ से दस किमी दूर सोरी नाला के पास पहुंचने पर बस अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ी कर उसका निरीक्षण किया लेकिन, बस में आई तकनीकी खराबी दूर न होने पर उन्होंने इसके बारे में निगम कार्यालय चंबा में सूचित किया। करीब दो घंट तक दूसरी बस का इंतजार करने पर यात्री प्रबंधन की कार्यप्रणाली को कोसते दिखे। उसके बाद यात्री निजी वाहन हायर कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि परिवहन निगम को विभिन्न रूटों पर बसें भेजने से पहले उन्हें पूरी तरह चेक करना चाहिए। आरएम राजन जम्वाल ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से इस प्रकार की समस्या हुई। कहा कि प्रबंधन की ओर से दूसरी बस भेजी गई लेकिन, मौके पर पहुंचने से पहले सवारियां जा चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed