{"_id":"667c4cee103702c132032b75","slug":"naunihal-beaten-for-not-doing-class-work-on-fair-copy-chamba-news-c-88-1-cmb1003-127910-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: फेयर कॉपी पर कक्षा कार्य न करने पर पीट दिया नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: फेयर कॉपी पर कक्षा कार्य न करने पर पीट दिया नौनिहाल
Wed, 26 Jun 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बेहतर शिक्षा के दावे करने वाले निजी स्कूल अब बच्चों को छोटी सी बात पर पीटना शुरू हो गए हैं। मामला उपमंडला चुराह क्षेत्र के तहत आते एक निजी स्कूल का है।
जहां स्कूल के एक अध्यापक ने बच्चों को इतना पीट दिया कि बच्चे के गाल पर लाल निशान उभर आए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि बच्चे का पीटने का कारण मात्र फेयर कॉपी पर कक्षा कार्य न करना था। बहरहाल, बच्चे की ऐसी पिटाई देखकर हर कोई हैरान है। मामले अब उच्च शिक्षा विभाग के पास पहुंच गया है। अब देखना यह है कि विभाग इस तरह बच्चे की पिटाई करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि निजी स्कूलों के शिक्षक भी अब बुरी तरह बच्चों को पीटना शुरू कर रहे है। इस बच्चे के मुंह पर लाल निशान बने हैं। दबी आवाज में अभिभावकों ने इसे गंभीर विषय भी बताया है। करीब दो सप्ताह पहले भी एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने बच्चे को पीटा था। इस पर विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया था और शिक्षक से जवाब लिया था।
--
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।