फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   National Youth Day celebrated in Rural Self-Employment Training Institute Balu

Chamba News: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

Sun, 12 Jan 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
National Youth Day celebrated in Rural Self-Employment Training Institute Balu
चंबा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बालू में रविवार को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सबसे सफल प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके प्रेरणादायक विचारों पर चर्चा की गई। संस्थान के निदेशक मनीष कुमार रजक ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके प्रसिद्ध नारे ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो’ को युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने कार्य को और बेहतर बनाने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की प्रेरणा दी। निदेशक ने जानकारी दी कि संस्थान बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है, ताकि वे स्वरोजगार के लिए सक्षम बन सकें। इसके अलावा बैंक की विभिन्न जमा और ऋण योजनाओं के बारे में भी प्रशिक्षुओं को जागरूक किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed