Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Narad Ram was unanimously elected President, and Nar Singh, Vice-President.

Chamba News: सर्वसम्मति से नारद राम अध्यक्ष, नर सिंह उपाध्यक्ष बने

Sat, 20 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Narad Ram was unanimously elected President, and Nar Singh, Vice-President.
सलूणी (चंबा)। राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला लाहरा में शनिवार को नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन

आम सभा में नारद राम को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष और नर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में लगभग 112 अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खडजौता के प्रधान सुनी राम ठाकुर, उपप्रधान नरेंद्र कुमार तथा ग्राम पंचायत भडेला के उपप्रधान अशोक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नई समिति के गठन में महिलाओं की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया। समिति में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त समिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य वर्गों का भी समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। यह जानकारी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ईश्वर सिंह ठाकुर ने प्रदान की। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed