फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NAP's proposal rejected, administration uprooted swings from Chaugan-4

Chamba News: नप का प्रस्ताव ठुकराया, प्रशासन ने चौगान-4 से उखाड़ दिए झूले

Sun, 21 Jul 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
NAP's proposal rejected, administration uprooted swings from Chaugan-4
चंबा के चौगान नंबर पांच में रखे गये चिल्ड्रन पार्क से उखाड़े गये झूले।संवाद
चंबा। चौगान नंबर चार में झूले न उखाड़ने के नगर परिषद के प्रस्ताव को प्रशासन ने ठुकरा दिया है। प्रशासन ने चौगान नंबर चार में लगे झूलों को उखाड़कर चौगान नंबर पांच में रखवा दिया है। इससे कुछ झूले टूट भी गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मिंजर मेले की तैयारियों से पहले नगर परिषद चंबा ने एक प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा था। इसमें आग्रह किया था कि चौगान नंबर चार स्थित चिल्ड्रन पार्क में लगे झूलों को न उखाड़ा जाए। नगर परिषद के इस आग्रह को प्रशासन ने पहले तो स्वीकार कर लिया, मगर अब झूले उखाड़ दिए गए हैं। नगर परिषद ने इसके लिए बाकायदा एक डिजाइन भी तैयार किया गया था। इसके तहत झूलों को उखाड़ने की आवश्यकता नहीं पड़नी थी। प्रशासन की ओर से नगर परिषद के इस फैसले के विपरीत कार्य किया गया है। नगर परिषद का तर्क है कि बार-बार झूले उखाड़ने से झूले टूट रहे हैं। प्रशासन ने इस आग्रह को नहीं माना है। नगर परिषद ने साफ किया है कि अब दोबारा चौगान नंबर चार में झूले नहीं लगा जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ही अपनी तरफ से झूले लगाए। गौरतलब है कि चौगान नंबर चार को मिंजर मेेले के तहत नीलाम किया गया है। यहां रेहड़ी और फड़ियों की मार्केट लगेगी। नगर परिषद ने झूले न हटाने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था, मगर प्रशासन ने अब यह झूले उखाड़ दिए हैं।
विज्ञापन

--
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि झूले न उखाड़ने के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया था। इसके लिए डिजाइन भी तैयार किया गया था। अब नगर परिषद दोबारा चौगान नंबर चार में झूले नहीं लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि चौगान नंबर चार को मिंजर मेले के लिए नीलम किया गया है। मेले के बाद प्रशासन झूले स्थापित कर देगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed