फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NAP got executive officer on deputation for the fourth time

Chamba News: नप को चौथी बार प्रतिनियुक्ति पर मिला कार्यकारी अधिकारी

Wed, 18 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
NAP got executive officer on deputation for the fourth time
चंबा। नगर परिषद में स्थायी कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की तैनाती नहीं हो रही है। चौथी बार प्रतिनियुक्ति पर कार्यकारी अधिकारी को भेजा गया है। अब डीसी ऑफिस से असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस दलीप कुमार को नगर परिषद चंबा के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले भी डीसी ऑफिस से डीआरओ के पास चार्ज था, जबकि इससे पहले नायब तहसीलदार और तहसीलदार को डेपुटेशन पर भेजा गया था। पिछले लंबे समय से यहां स्थायी कार्यकारी अधिकारी तैनात नहीं है। शहर के 11 वार्डों सहित नगर परिषद कार्यालय में कई कार्य लटके हैं। तीन माह तक ही अस्थायी कार्यकारी अधिकारी आता है। तीन माह में सेवाएं देने के बाद और प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा रहा है। ऐसा पिछले तीन से-चार साल से चल रहा है। डेपुटेशन पर आ रहे अधिकारी के लिए दो- दो कार्यभार संभाला भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा में स्थायी कार्यकारी अधिकारी नहीं है। डेपुटेशन के सहारे की काम चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद कार्यालय में कई कार्य लटके हैं। शहर के काम भी अधर पर है। वर्तमान में चौथी बार एक ओर अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार मिला है। सरकार स्थायी ईओ की तैनाती करने की बजाय डेपुटेशन पर भेज रही है। हालांकि, इसके अलावा भी कई पद रिक्त हैं। जिससे कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि स्थायी कार्यकारी अधिकारी की तैनाती को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल, डेपुटेशन पर ईओ को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed