फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nainikhad Dominates Banikhet Zone Sports; Beli Wins Wrestling Trophy

Chamba News: बनीखेत जोन की खेलों में नैनीखड्ड का दबदबा, कुश्ती में बेली ने जीती ट्रॉफी

Mon, 31 Aug 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Nainikhad Dominates Banikhet Zone Sports; Beli Wins Wrestling Trophy
26 स्कूलों के 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन में विजेताओं का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में बनीखेत जोन की अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के करीब 270 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया।
कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीखड्ड ने पहला स्थान हासिल किया जबकि गुनियाला उपविजेता रहा। खो-खो में गुनियाला विजेता और बलेरा उपविजेता रहा। वॉलीबाल में मेल ने खिताब जीता और बाथरी दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में नैनीखड्ड विजेता तथा बलेरा उपविजेता रहा।
विज्ञापन

कुश्ती के 35 किलोग्राम वर्ग में ग्रंगड के अरुष, 38 किलोग्राम में कंडेई के मोहित, 41 किलोग्राम में नगाली के अरिहान, 44 किलोग्राम में बेली के अभय, 48 किलोग्राम में कैहल के अरुष, 52 किलोग्राम में ढलोग के सक्षम और 57 किलोग्राम में टप्पर के आरव ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते। 75 किलोग्राम वर्ग में बाथरी के ईशान थापा विजेता रहे। कुश्ती की टीम ट्रॉफी बेली ने जीती, जबकि नगाली उपविजेता रहा। आशा कुमारी ने विद्यालय को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed