{"_id":"603e6cb28ebc3ee97e2934ee","slug":"nabbed-with-99-intoxicating-capsules-chamba-news-sml362865918","type":"story","status":"publish","title_hn":"99 नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99 नशीले कैप्सूलों के साथ दबोचा
विज्ञापन
Nabbed with 99 intoxicating capsules
चंबा। एसआईयू विंग की टीम ने 99 नशीले कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर कैप्सूलों के साथ व्यक्ति को धर दबोचा। ड्रग इंस्पेक्टर ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के बीचोंबीच स्थित बंशीगोपाल मंदिर के पीछे हेमराज 99 नशीले कैप्सूलों को लेकर खड़ा था। एसआईयू विंग की टीम को इसके बारे में शिकायत मिली थी, जिस पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से व्यक्ति को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सूचना मिलने के बाद एसआईयू की टीम ने दबिश देकर बैग के साथ व्यक्ति को धर दबोचा।
टीम ने जब थैला खोल कर देखा तो उसमें नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 99 कैप्सूलों को बरामद किया। ड्रग इंस्पेक्टर राकेश कौशल ने बताया कि एसआईयू विंग की टीम ने 99 कैप्सूलों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बहरहाल, व्यक्ति के खिलाफ ड्रग कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की गई है।