फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नवाजे होनहार

Sat, 21 Jan 2023 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Jan 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
NA
राजकीय आदर्श विद्यालय भड़ियाकोठी का सालाना समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ियाकोठी के सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हिंदी, हरियाणवी और राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया।
समारोह में सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने मुख्यातिथि को टोपी, बैच और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। विधायक ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए अपनी विधायक निधि से 10 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। स्कूल के खेल मैदान के विस्तार के लिए स्कूल प्रबंधन समिति को कार्ययोजना तैयार करने के लिए भी कहा। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक गतिविधियों के मेधावी विद्यार्थियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकतर का मौके पर समाधान किया। शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक नीरज नैयर ने एचपीएमसी कार्यालय बालू में केंद्र प्रायोजित नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट यानी ई-नाम स्कीम के तहत करीब 36 लाख रुपये की लागत की पैकिंग एंड ग्रेडिंग मशीन का विधिवत शुभारंभ भी किया। कहा कि इस मशीन के माध्यम से किसान और बागवान फलों व आलू आदि की पैकिंग और ग्रेडिंग करवाने का निशुल्क लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed