फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी की गिरने से मौत

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
NA
चंबा। जिला निर्वाचन आयोग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात व्यक्ति की घर से कुछ ही दूरी पर पुघेर नामक स्थान पर पांव फिसल कर खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन कुमार (44 वर्षीय) पुत्र दूलो राम के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर परिवार के सदस्यों ने घायलावस्था में उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह रोजमर्रा की तरह दर्शन कुमार अपनी डयूटी के लिए घर से निकला। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर अचानक उसका पांव अनियंत्रित होने से वह खाई में गिर गया। घर से कुछ ही दूरी पर गिरने की जोरदार आवाज सुनकर मृतक का बेटा व अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। यहां पर अचेत अवस्था में दर्शन कुमार को देखकर उसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed