फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   NA

Chamba News: फ्रांस के इंजीनियर करेंगे टनल रिसाव की मरम्मत

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
NA
टनल रिसाव के कारण झड़ौता गांव के बाशिंदे मौत के साये में रहने को विवश
विज्ञापन

गांव के अधिकांश घरों में दरारें आने से सहमे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। फ्रांस से आठ इंजीनियरों समेत साउथ के 28 श्रमिक झड़ौता में निजी जल विद्युत परियोजना की टनल की रिसाव का मरम्मत कार्य करेंगे। वहीं भरमौर प्रशासन के आग्रह पर उपायुक्त चंबा ने प्रभावित गांव का भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण करवाने के बारे में भारत सरकार को पत्र लिखा है। इसके तहत आगामी समय में प्रभावित गांव का भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर सकते हैं। फ्रांस से इंजीनियरों और साउथ के श्रमिकों का दल क्षेत्र में पहुंच चुका है। रिसाव कर रही टनल की मरम्मत का कार्य जल्द आरंभ होगा।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले होली उपमंडल के तहत आते झड़ौता में निजी जल विद्युत परियोजना की टनल से होने वाले रिसाव के कारण गांव से 100 मीटर नीचे जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आने से ग्रामीण खौफजदा हो गए हैं। ग्रामीणों ने होली प्रशासन को इसके बारे में अवगत करवाया जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पहुंच कर अपनी रिपोर्ट बनाकर उपमंडलाधिकारी भरमौर को प्रेषित की। उसके बाद घरों में भी दरारें पड़ना आरंभ हो गईं। इससे ग्रामीणों की रातों की नींद हराम हो गई है। इसके बाद मौके पर पहुंचे भरमौर-पांगी के विधायक डा. जनक राज से प्रभावित ग्रामीणों ने रिसाव कर रही टनल का स्थायी हल तलाशते हुए मरम्मत करवाने और क्षेत्र का जियोलॉजिकल सर्वे करवाने की मांग उठाई जिससे ग्रामीणों को समय पर पता चल सके कि क्षेत्र ग्रामीणों के रहने लायक है या नहीं। इसी क्रम में अब कंपनी की ओर से दिए गए आश्वासन के तहत फ्रांस से आठ इंजीनियरों का दल क्षेत्र में पहुंच चुका है। सूत्र खुलासा करते हैं कि इंजीनियरों का यह दल टनल के 200 मीटर से केमिकल का इस्तेमाल कर रिसाव होने वाली जगहों की मरम्मत संबंधी कार्य को अंजाम देंगे जिससे दोबारा इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने बताया कि फ्रांस से आठ इंजीनियरों का दल और साउथ के 28 श्रमिक टनल रिसाव के मरम्मत कार्य को पहुंचे हैं। जियोजिकल सर्वे के लिए उपायुक्त चंबा से आग्रह करने पर उनकी ओर से भारत सरकार को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed