{"_id":"69f23b62014e919ff30140ea","slug":"municipal-council-team-removes-illegal-encroachments-in-vegetable-market-chamba-news-c-88-1-cmb1002-181968-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नप की टीम ने सब्जी मंडी में हटाया अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नप की टीम ने सब्जी मंडी में हटाया अवैध अतिक्रमण
Wed, 29 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया, सड़क पर मनमानी पर सख्त चेतावनी
चेताया - दोबारा सड़क पर सजाया सामान तो सीधे होगी कार्रवाई और जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद की टीम ने चंबा शहर में अभियान चलाकर सब्जी मंडी के आसपास दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया। टीम ने दुकानदारों को हिदायत दी कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों ने अपना सामान दुकान की सीमा से बाहर सड़क तक सजा रखा था। इससे आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। नगर परिषद की टीम ने मौके पर ही सभी सामान हटाया और दुकानदारों को भविष्य के लिए चेतावनी दी। टीम ने कहा कि अब समझाने का समय खत्म हो चुका है। यदि दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण पाया गया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। इसमें सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार तुरंत अपना सामान समेटते नजर आए।
उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि शहर में हर दिन नियमित निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए हैं, इन्हें अतिक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
--