फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal council plans to build a waste management plant in Sultanpur ward

Chamba News: सुल्तानपुर वार्ड में कूड़ा प्रबंधन संयंत्र बनाने की नगर परिषद की योजना

Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal council plans to build a waste management plant in Sultanpur ward
चंबा। नगर परिषद चंबा ने सुल्तानपुर वार्ड में नया कूड़ा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। यह कदम शहर में कचरे के निपटान की समस्या को हल करने के लिए उठाया जाएगा, क्योंकि लंबे समय से नगर परिषद के लिए कचरे को ठिकाने लगाने की समस्या गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई हाउस की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया है कि सुल्तानपुर वार्ड में एक खाली स्थान पर कूड़ा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। नगर परिषद के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि शहर में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कचरा एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन उपयुक्त स्थान की कमी के कारण उसे सही तरीके से निपटाना चुनौतीपूर्ण बन गया है।
विज्ञापन

पहले कुंराह क्षेत्र में डंपिंग साइट थी, लेकिन पिछले महीने वहां आग लगने के कारण उसे बंद कर दिया है। इसके बाद कचरे को मरेड़ी क्षेत्र में भेजा गया, लेकिन यह भी एक स्थायी समाधान नहीं बन सका। अब नगर परिषद की योजना है कि सुल्तानपुर वार्ड में कूड़ा प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया जाए, ताकि शहर के कचरे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाया जा सके और स्वच्छता व्यवस्था में कोई विघ्न न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इस समाधान को जल्द लागू नहीं किया गया तो नगर परिषद के अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed