{"_id":"669d36f33d0464bba503340e","slug":"multilingual-poet-conference-held-in-banikhet-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129477-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत में हुआ बहुभाषी कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत में हुआ बहुभाषी कवि सम्मेलन
Sun, 21 Jul 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
बाथरी (चंबा)। बनीखेत में आवाज संस्थान ने बहुभाषी कवि सम्मेलन करवाया। संस्था के निदेशक सुभाष साहिल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार केवल भारती ने की।
अराजपत्रित कर्मचारी संघ के खंड अध्यक्ष दीपक भगवालिया विशेष रूप से मौजूद रहे। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। दिवंगत निर्मला देवी को उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि दी और संस्था के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाईं। सुभाष साहिल, केवल भारती, फिरोज के रोज, दिनेश ठाकुर, पंडित अनिल वशिष्ठ, शाम अजनबी, ओम आजाद, गुरचरण सिंह, मंजू भगवालिया, विद्या देवी के साथ नवोदित साहित्यकार काव्य, प्रिया, दक्ष और अनाया उपस्थित रहे। मंच संचालन जगजीत आजाद ने किया। कहा गया कि आने वाले समय में नशे से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए आवाज संस्था विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी। कार्यक्रम के लिए कैप्टन जैसी राम ने 2100 रुपये भेंट किए। संवाद