फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mountain cracked in Parihar, traffic jam on highway troubled drivers

Chamba News: परिहार में दरका पहाड़, हाईवे पर जाम ने वाहन चालक किए परेशान

Mon, 04 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mountain cracked in Parihar, traffic jam on highway troubled drivers
चंबा में परिहार के पास भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीनें।स्रोत जागरूक पा
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परिहार के समीप सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे पहाड़ दरकने से यातायात ठप हो गया। गनीमत यह रही कि पहाड़ी के गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन इससे हाईवे पर रुकावट आ गई, जिससे चंबा और पठानकोट की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मलबे के कारण हाईवे बंद हो गया और यात्री और वाहन चालक इसके खुलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान कुछ यात्रियों ने जोखिम उठाते हुए पैदल मलबे को पार किया। घटनास्थल पर बनीखेत और चंबा से जेसीबी मशीनें भेजी गईं, जिन्होंने पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब मार्ग को बहाल किया। यात्री वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, राकेश कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि वे घंटों हाईवे के खुलने का इंतजार करते रहे और राहत की सांस ली, जब मार्ग बहाल हुआ। एनएच चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हाईवे बहाल कर दिया है।

चंबा में परिहार के पास भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीनें।स्रोत जागरूक पा

चंबा में परिहार के पास भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीनें।स्रोत जागरूक पा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed