{"_id":"5e29c46d8ebc3e4b5c634bf3","slug":"mou-sign-medical-college-chamba-with-nbcc-chamba-news-sml32198366","type":"story","status":"publish","title_hn":"320 करोड़ की धनराशि से सरोल में बनेगा 200 बिस्तरों वाला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
320 करोड़ की धनराशि से सरोल में बनेगा 200 बिस्तरों वाला अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सरोल में प्रस्तावित भवन के निर्माण को लेकर पहले चरण में 320 करोड़ रुपये से 200 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाया जाएगा। इसको लेकर सरकार की हरी झंडी मिल गई है।
वीरवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी और एनबीसीसी कंपनी के अधिकारी के बीच में नए भवन का एमओयू साइन किया गया। जल्द ही सरोल में अब मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज का नया भवन तीन चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
पहले चरण में 320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में सरोल में 200 बिस्तरों की क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हॉस्टल ब्लॉक, आवास कचरा इंसीनरेटर ब्लॉक बनाए जाएंगे। इन ब्लॉकों में होने वाले उपकरण भी इसी धनराशि से खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
जबकि दूसरे और तीसरे चरण में मेडिकल कॉलेज के अन्य ब्लॉक बनाए जाएंगे। इसमें प्रयोगशाला सहित अन्य विभागों के भवन शामिल होंगे। तीन सालों से चंबा मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य लटका था। हालांकि सरोल में इसको लेकर जगह चयनित हो चुकी है। भूमि मेडिकल कॉलेज के नाम पर स्थानांतरित हो चुकी है।
पहले सरोल में मेडिकल कॉलेज के आवास बनाने की ही योजना बनाई गई थी। लेकिन प्राचार्य पुरुषोत्तम पुरी ने दोबारा ने सरकार को मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा। इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकृति कर लिया है। इस दौरान यह एमओयू विस उपाध्यक्ष हंसराज और सदर विधायक पवन नैयर भी मौजूद रहे।