फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Monkeys, langurs bathing in the tanks providing drinking water supply to five panchayats

पांच पंचायतो को पानी देने वाले टैंको में नहा रहे बंदर व लंगूर

Sun, 03 Oct 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Monkeys, langurs bathing in the tanks providing drinking water supply to five panchayats
मियाड़ी गला के पास खुले पड़े पेयजल टैंक के उपर बैठे बंदर। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पांच पंचायतों को पीने का पानी मुहैया करवाने वाले मियाड़ी में बने पेयजल भंडारण टैंक में बंदर और लंगूर मुंह मार रहे हैं, लेकिन, जल शक्ति विभाग की ओर से पानी को बंदरों से बचाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बंदर गर्मी से निजात पाने के लिए पीने के पानी के टैंकों में नहाते रहते हैं। इससे पीने का पानी गंदा होता रहता है। विभाग इसी पानी को पंचायतों में सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन

जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। पेयजल टैंक खुले होने के कारण हवा के साथ धूल मिट्टी सहित अन्य कूड़ा गिरने की भी संभावना बनी रहती है। ऐसे में विभाग को टैंकों को ढकने की व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन विभाग इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों विभाग के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में मदन कुमार, अशोक, पृथी चंद, मनोज कुमार, हंसराज और केवल ने बताया कि मियाड़ी गला में बने पेयजल भंडारण टैंकों से ग्राम पंचायत, रठियार, औड़ा, खज्जियार, बसोधन और फतेहपुर में पानी की सप्लाई होती है, लेकिन पेयजल टैंकों का रखरखाव सही तरीके से न होने की वजह से पीने का पानी दूषित हो रहा है। बंदर और लंगूर पेयजल टैंकों में नहा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि विभाग की ओर से वहां पर बंदरों को भगाने के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी भी नहीं लगाई गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग से मांग की है कि मियाड़ी में पेयजल टैंकों को ढकने की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मुहैया हो सके। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही बंदरों को टैंक से दूर भगाने को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed