फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Monkey lunges at girl; she sustains an injury to her arm.

Chamba News: बच्ची पर झपटा बंदर, बाजू में लगी चोट

Wed, 09 Sep 2026 03:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
Monkey lunges at girl; she sustains an injury to her arm.
चंबा। जुलाहकड़ी में बंदर ने रास्ते से गुजर रही नौ वर्षीय जिया को हमला करके घायल कर दिया। घबराई बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। साथ ही उसके जख्मों की मरहम पट्टी की। सोमवार शाम को जब वह दुकान में सामान लेने जा रही थी तो उसी दौरान छत पर बैठे बंदर ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी बाजू में चोट लगी है। इससे पहले भी कई लोग बंदरों के हमलों में घायल हो चुके हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि बंदर के हमले से घायल एक बच्ची को उपचार के लिए लाया गया था जिसे मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed